फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम सोरहा में पड़ोसियों ने बिना किसी कारण युवक पर लाठी-घूंसे बरसाए और बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी को भी बेरहमी से पीट दिया।
पीड़ित मो० जान पुत्र रमजानी, निवासी ग्राम सोरहा, ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि दिनांक तीन फरवरी को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के गेट पर बैठा हुआ था। तभी पड़ोसी छोटे पुत्र इस्माईल, रिहाना पत्नी छोटे, जाकिर पुत्र मंजनू एवं समी पुत्र साविर अचानक वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी।
हमले से घबराकर जब मो० जान ने शोर मचाया तो उनकी पत्नी नर्गिस बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने महिला के साथ भी लात-घूंसे और मारपीट की, साथ ही गंदी-गंदी गालियां देते हुए दोनों पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली