सराहनीय कार्य थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.09.2026 को थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर ओझा का पुरवा बाग में 06 मोटरसाइकिलों के साथ खड़े 03 अभियुक्तों 1.राहुल यादव पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम शुकुलडीह मजरे मेदनमवई थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र 27 वर्ष, 2.गजाधर वर्मा पुत्र रामबली निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अम्बरपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष, 3.आदित्य उर्फ करन पुत्र राम आसरे निवासी पाण्डेय का पुरवा मौजा टिकरिया थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिलों के कागज मांगने पर दिखा न सके।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सभी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं जिन्हें उन लोगों ने मिलकर चोरी की हैं। मोटरसाइकिल होण्डा एसपी रजि0नं0 UP 72 BQ 0138 को दिनांक 18.09.2026 को थानाक्षेत्र संग्रामपुर के विशेषरगंज पुलिया के पास से, हीरो स्प्लेण्डर प्लस रजि0नं0 UP 36 8380 कई महीने पूर्व पूरे जगन टिकरिया थानाक्षेत्र गौरीगंज से चोरी किया था तथा 04 अन्य मोटरसाइकिलें काफी दिनों पहले अलग-अलग स्थानों से चोरी की हैं। पकड़े जाने के डर से मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट खुरच कर मिटा देतें हैं अथवा फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना गौरीगंज व थाना संग्रामपुर पर उपरोक्त दोनों मोटरसाइकिलों की चोरी के संबंध में अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1. राहुल यादव पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम शुकुलडीह मजरे मेदनमवई थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र 27 वर्ष
2. गजाधर वर्मा पुत्र रामबली निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अम्बरपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष
3. आदित्य उर्फ करन पुत्र राम आसरे निवासी पाण्डेय का पुरवा मौजा टिकरिया थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र 21 वर्ष
बरामदगी- चोरी की 06 मोटरसाइकिलें
1. होण्डा एसपी रजि0नं0 UP 72 BQ 0138 थाना संग्रामपुर से संबंधित
2. हीरो स्प्लेण्डर प्लस रजि0नं0 UP 36 8380 (कूटरचित नंबर प्लेट) थाना गौरीगंज से संबंधित
3. बजाज पल्सर रजि0नं0 UP 44 Q 0831
4. हीरो स्प्लेण्डर (बिना नंबर प्लेट)
5. हीरो होण्डा पैशन (बिना नंबर प्लेट)
6. बजाज प्लेटिना (बिना नंबर प्लेट)
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
1. मु0अ0सं0 178/26 धारा 303(2), 317(2), 318(4), 340(2) बीएनएस थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी।
2. मु0अ0सं0 277/26 धारा 303(2), 317(2), 318(4), 340(2) बीएनएस थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राम कुमार यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
2. उ0नि राजेश कुमार थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 अजय कुमार गिरि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी
4. का0 दीपेन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
5. का0 प्रदीप गुप्ता थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
6. का0 सुयस त्रिपाठी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 10,000/-रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।