बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव के समर्थन में मोतिहारी में शिक्षक सह कार्यकर्ता संवाद
मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव के समर्थन में मोतिहारी के अगरवा स्थित एस.एस. राय होटल में शिक्षक सह कार्यकर्ता संवाद एवं अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेताओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, डॉ. शमीम अहमद और राजद के जिलाध्यक्ष मनोज यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और चुनावी जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करना तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रो. जयराम यादव के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाना रहा। नेताओं ने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने पर जोर दिया।
इस बैठक के माध्यम से राजद और महागठबंधन के नेताओं ने शिक्षक समुदाय के बीच अपनी बात रखने तथा चुनावी अभियान को गति देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज होने के बीच मोतिहारी में आयोजित यह संवाद कार्यक्रम चुनावी जनसंपर्क अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया।
रिपोर्ट:अमरजीत सिंह