संवादाता तारिक अहमद
बहराइच:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की वार्षिक चुनावी बैठक में पांचवी बार सर्वसम्मति से संजय मिश्रा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की स्थानीय शाखा की ओर से आयोजित तहरी भोज एवं संगठन के वार्षिक चुनाव का आयोजन एलआरपी गेस्ट हाउस में किया गया। चुनाव प्रक्रिया में यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल , वरिष्ठ सदस्य हेमंत मिश्र , मनीष मल्होत्रा व कल्बे अब्बास की देखरेख में समन्न हुई। अध्यक्ष संजय मिश्र व उनकी कार्यकारिणी को सदस्यों ने एक बार फिर यूनियन की बागडोर सौंपी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि नकारात्मक व सकारात्मक समाचारों का प्रकाशन हो ताकि जिले की फीड बैक मिलती रहे। उन्होंने कहा कि खबरों को सवेदनशील बनाने में गुरेज रखे।
श्री त्रिपाठी ने नई टीम को बधाई दी। उनके इस उद्बोधन से पूर्व यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य अब्दुल रहमान उर्फ बच्चे भारती ने किया।
इस मौके पर यूनियन की महसी , नानपारा , कैसरगंज व पयागपुर शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।