दुद्धी सोनभद्र (विवेक सिंह)।
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गडदरवा गांव में सोमवार रात एक 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
गडदरवा निवासी शिवकुमार (24)पुत्र मेघनाथ निवासी गदरवा,सोमवार रात करीब 9 बजे दुद्धी बाजार से घर पहुंचते ही उसने अपनी मां को बाइक की चाबी सौंपी और अचानक लड़खड़ाते हुए गिर पड़ा।
परिजन घबरा गए और निजी साधन से रात ही उसे सीएचसी दुद्धी ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार शिवकुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया होगा ।घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल युवक की हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।