अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली, बैतूल
आज मंगलवार को जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) द्वारा आयोजित ‘सामुदायिक वन अधिकार यात्रा’ चिचोली ब्लॉक के ग्राम दरियावगंज पहुंची। यहाँ आयोजित जन-चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को वन अधिकार कानून की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान जयस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का पारंपरिक हक है। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक पट्टों की प्रक्रिया और ग्राम सभा की शक्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, ताकि कोई भी पात्र ग्रामीण अपने हक से वंचित न रहे।
इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रमुख पदाधिकारियों ने ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया:
• इंजी. राजा धुर्वे जी (जिला संरक्षक, जयस बैतूल)
• शिवम उइके जी (ब्लॉक अध्यक्ष, जयस चिचोली)
• डोमासिंह कुमरे जी (जिला महासचिव, जयस बैतूल)
• सुरेंद्र टेकम जी (जयस शाहपुर)
• राज रावण परते जी (महासचिव, जयस)
इस अवसर पर जयस के अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे। यात्रा का उद्देश्य वन क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को संवैधानिक रूप से सशक्त बनाना है।