ज़ाकिर ज़ंकार आहवा
सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चिखली प्रेरणा ग्रुप और सह्याद्री डांग माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर एसोसिएशन, चिरापाड़ा के संयुक्त प्रयासों से डांग जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को अनाज किट का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत शामगहान, भुरापानी, भापखल, रानपाड़ा, बारीपाड़ा, चिरापाड़ा, महराईचोंड, बोरिगांवठा और चिखली सहित कुल 9 गांवों के निराश्रित, वृद्ध, दिव्यांग और विधवा मिलाकर 90 से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों को एक माह के लिए पर्याप्त राशन (दाल, चावल, आटा, तेल) तथा बिस्किट की किट नि:स्वार्थ भाव से प्रदान की गई।
कार्यक्रम का आयोजन चिरापाड़ा प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर किशोरभाई पटेल (चिखली रिधम फार्म एवं सेवानिवृत्त शिक्षक), नितिनभाई राउत (स्थानीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता), सोनुभाई चौऱ्या (सरपंच, बारीपाड़ा), गोपालभाई बंगाल (उपसरपंच, भापखल), पर्वतारोही भोवनभाई राठौड़, कोंजुभाई गवित सहित प्रेरणा ग्रुप एवं सह्याद्री डांग एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
स्वयंसेवकों ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य केवल सामग्री देना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद भाई-बहनों को यह विश्वास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।”
इस पहल के माध्यम से दूर-दराज के परिवारों तक सहायता पहुंचाकर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।