सहारनपुर
पुलिस की गोली लगते ही तस्कर घायल- पुलिस की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप अपराध के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करते हुए थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने एक बार फिर सख्त, साहसी और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया- गौ तस्करों से सीधी जबरदस्त मुठभेड़ को अंजाम दिया- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के स्पष्ट निर्देशन में चल रही चेकिंग के दौरान प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नूरपुर भडावड़ पुलिया पर बदमाशों को घेर लिया- पुलिस को देखते ही शातिर गौ तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह की रणनीतिक सूझबूझ और टीम की मुस्तैदी से बदमाश भाग नहीं सके- जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर गौकश बुरहान पैर में गोली लगने से घायल होकर दबोचा गया- जबकि उसका साथी जंगल का सहारा लेकर फरार हो गया- अभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल व गौकशी के उपकरण बरामद हुए- डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामलों में लिप्त इस अपराधी की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह की सख्त कार्यशैली और अपराधियों के लिए साफ चेतावनी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़