सहारनपुर। अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) ने अपना कड़ा रुख बरकरार रखा है। उपाध्यक्ष एवं सचिव के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने जोन-01 के अंतर्गत एक बड़ी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया।प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दाबकी जुनारदार (दुधली बुखारा रोड) क्षेत्र मे जीशान द्वारा लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।बिना किसी वैधानिक अनुमति के यहाँ भूखंडों का अंकन डिमार्केशन और सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जे०सी०बी० मशीनों की मदद से इस पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अम्बरीश कुमार, अवर अभियंता आशीष सक्सैना सहित मेट लाल बहादुर, अमरनाथ व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़