जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा ।। आज पलेरा तहसीलदार को क्षेत्रवासियों ने मिलकर पलेरा तहसीलदार को सौपा ज्ञापन। जिसमें क्षेत्रवासियों की मांग इस प्रकार है शासकीय प्राथमिक शाला उगड़ कछौरा के स्कूल में शौचालय जो खराब पड़ा है। उसकी मरम्मत करवा कर बनाया जाए एवं लाइट, और पानी की व्यवस्था की जाए। गोचर भूमि चिन्हित व्यक्तियों के ऊपर एक तरफा कार्रवाई नहीं की जाए। मुस्लिम एवं अहिरवार के व्यक्तियों को टारगेट नहीं किया जाए। यदि गोचर भूमि प्रशासन को मुक्त करना है। तो पहले बड़े-बड़े लोग जो 100-50 एकड़ भूमि पर कब्जा किए हैं। उनको मुक्त किया जाए। नगर पंचायत पलेरा की वार्ड नंबर 13 रामबाबू के घर के पास सड़क निर्माण किया जाए। आदि मांगों को लेकर समस्त क्षेत्रवासियों ने पलेरा तहसीलदार को चेतावनी भरा आवेदन दिया ।यदि प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता है ।तो मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा ।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार ,जगदीश,सुमित,चंद्रपाल,रहीश, अकरम ,सुरेश,महेंद्र,जय हिंद गोलू, देवी दयाल,रंजीत आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।