प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्रांव की है जहां पर प्रतिवर्षों की भांति इस वर्ष भी गांव में बने प्राचीन कैलाशपति मंदिर परिसर में ओंम शिव शक्ति श्री राम कथा एवं श्री रामलीला व मेला महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन आज से यज्ञाचार्य पंडित रामानुज गर्ग (गडौली) के द्वारा हवन पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वहीं पर श्री राम कथा की व्यास अयोध्या धाम से पधारी पूज्या वंदना किशोरी जी के द्वारा मध्यान्ह 2:00 बजे से शांय 5:00 तक आज पहले दिन श्री गणेश वंदना, मंगलाचरण से लेकर राजा दशरथ के पुत्रेष्ठी यज्ञ तक की कथा का ब्यास जी द्वारा विस्तार से श्रवण कराया गया जिसमें कथा को सुनने के लिए दर्जनों गांव से सैकड़ों क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों ने कथा का रसपान किया वहीं पर कथा का रसपान करा रहीं कथा व्यास पूज्या वंदना किशोरी जी के द्वारा बताया गया कि कल की कथा श्री राम जन्म, भगवान की बाल लीला के स्वरूप, व राम वन गमन, अहिल्या उद्धार, आदि की कथा का श्रवण कराया जाएगा वहीं महोत्सव में लगे मेले की दुकानों पर महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा खरीदारी की भीड़ लगी रही तथा बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा झूलों का आनंद लिया। इस दौरान श्री राम द्विवेदी, उमानंद सिंह, गुड्डू गोस्वामी, अजय सिंह सहित भारी संख्या में कथा श्रोता मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट