उरई(जालौन):
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के अन्तर्गत माननीय जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में तहसील कालपी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सैदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क विधिक सेवाएं एवं विधिक सशक्तीकरण हेतु व विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु लघु सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता करते हुये माननीय अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीष सुरेश चन्द्र गुप्ता ने उपस्थित समस्त ग्रामीणों को बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों के विधिक सशक्ती करण हेतु व विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिये जनपद जालौन में दिनांक 22.02.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिले के समस्त विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रशासनिक जन कल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने एवं उक्त योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु एक ही स्थान पर समस्त विभागों के अलग-अलग कैम्प लगाये जायेगे, जिसमें जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभ दिया जायेगा। सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती षाम्भवी प्रथम द्वारा बताया गया कि आगामी दिनांक- 22.02.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद षिविर का उद्देश्य व विशेषतायें मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में समाज के निर्बल वर्ग दिव्यांगो बच्चों स्त्रियों निर्धन वर्ग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही जन सामान्य की जिज्ञासाओं की भी जानकारी दी जाएगी। मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य निर्धन बीमा योजनायें असंगठित श्रम विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिला चिकित्सालय, जालौन स्थान उरई द्वारा दंत नेत्र व सामान्य चिकित्सीय जांच हेतु मेडिकल कैम्प भी लगाया जाएगा। इस शिविर में सहभागिता करते हुये सिविल जज जू0डि0 कालपी अभिषेक चौधरी द्वारा जनसामान्य से अपील की है कि आगामी दिनांक- 22.02.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रषासनिक जनकल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ लिया जा सकता है। इस शिविर में उपस्थित तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।लघु शिविर का संचालन कर रहे सदस्य स्थायी लोक अदालत जालौन रामबाबू केवट ने लोक अदालतों और सुलह-समझौता केन्द्र के लाभ बताये और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विभिन्न कानूनी सुविधाओं के सम्बन्ध में बताया। कार्यक्रम के अन्त में ग्राम प्रधान करन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदर मुकेष कुमार, ग्राम सचिव लेखपाल रश्मि, पी0एल0 वी0 अरविन्द कुमार पाण्डेय, गजेन्द्र समेत दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश