दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा हर छात्र के जीवन का टर्निंग पॉइंट है, जहां नॉलेज के साथ धैर्य, कॉन्फिडेंस और टाइम मैनेजमेंट की भी कड़ी टेस्टिंग होती है। महज पांच दिन बाकी होने पर घबराहट भले ही स्वाभाविक हो, लेकिन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ने छात्रों के लिए खास ‘फाइनल स्ट्रैटेजी’ साझा की है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के अंतिम पांच दिन दोहराव और सेल्फ-असेसमेंट के लिए रिजर्व रखें। गुप्ता ने बताया कि नया टॉपिक न छुएं, बल्कि महत्वपूर्ण सवाल, फॉर्मूले, तारीखें व नोट्स रिवाइज करें। उन्होंने सलाह दी कि
रोजाना टाइम टेबल बनाएं, मॉडल पेपर सॉल्व करें और राइटिंग प्रैक्टिस करें।इसके अलावा 6-8 घंटे नींद, संतुलित भोजन लें।परीक्षा सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचें, जरूरी सामान चेक रखें।पेपर 10-15 मिनट पढ़ें, आसान सवाल पहले करें, टाइम डिवाइड करें।मुश्किल सवाल छोड़ें, शांत रहें।
उत्तर लेखन में साफ हेडिंग-अपहेडिंग, बुलेट पॉइंट्स, मुख्य शब्द अंडरलाइन करें। डेफिनिशन, एग्जांपल, डायग्राम व कन्क्लूजन जरूर जोड़ें। आखिर में चेकिंग के लिए टाइम रखें।
गुप्ता ने चेताया कि नया पाठ न पढ़ें, चीटिंग से दूर रहें, नेगेटिव बातें न करें। सफलता का राज अनुशासन व पॉजिटिव थिंकिंग है। उन्होंने कहा कि अंतिम क्षण तक प्रयास ही सफलता सुनिश्चित करती है ।