सहारनपुर
डीआईजी अभिषेक सिंह एवं एसएसपी अभिनन्दन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में जनपद सहारनपुर में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की रणनीति अब सीधी, सख़्त और परिणाम देने वाली दिखाई दे रही है- इसी क्रम में एसपी देहात सागर जैन के कुशल नेतृत्व और थाना नकुड़ प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार की सक्रिय कमान में नकुड़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी मुठभेड़ को अंजाम देकर अपराध जगत की नींद उड़ा दी- चापरचीडी कांटे से पहले अम्बेहटा पीर की ओर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया- टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा करते ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने लगा- पीछा करने पर कच्चे रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी- आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा- गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इसरान उर्फ टिन्ना पुत्र वाजिद, निवासी ग्राम चाऊसहसपुर उर्फ दरबूजी, थाना नकुड़ बताया- उसके कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा प्लास्टिक के कट्टे में तांबे के तार बरामद हुए- पूछताछ में आरोपी ने नकुड़ क्षेत्र में आधा दर्जन ट्यूबवेलों से तांबे के तार और कस्बा नकुड़ के कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास से मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की- आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी नकुड़ भेजा गया है, जबकि विधिक कार्रवाई जारी है- यह मुठभेड़ केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नकुड़ पुलिस के बदले हुए तेवरों का स्पष्ट संदेश है-प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 24 घंटे में दूसरी बड़ी सफलता यह साबित करती है कि अब अपराध के लिए नकुड़ में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा- पुलिस की यह कार्रवाई न केवल कानून का भरोसा मजबूत करती है, बल्कि अपराधियों के लिए खुली चेतावनी भी है- नकुड़ में अब अपराध की कोई जगह नहीं, और अपराधियों के लिए कोई रहम नहीं!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़