वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी जनपद के कैथी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें दर्शन-पूजन के लिए लगी रहीं और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा शिवलिंग पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु अपने माता-पिता और परिवार के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन की सुचारु व्यवस्था की गई है।
कैथी गांव स्थित मंदिर परिसर के आसपास विशाल मेला भी लगा है, जिसमें आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे हैं। मेले में धार्मिक सामग्री, प्रसाद, खिलौने और स्थानीय व्यंजन की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।
यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 15 और 16 फ़रवरी तक चलेगा। प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
चौबेपुर, थाना प्रभारी श्री इंद्रेश कुमार जी भारी पुलिस बल के साथ महजूद रहे।।