वर्क संस्था ने अपनी मुहिम के अंतर्गत आनंद नगर पार्क में सफाई कर्मचारियों, मुख्य सफाई निरीक्षकों,सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों,को प्रशस्ति पत्र और फूल मालाओं से सम्मानित किया बतौर मुख्य अतिथि पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने वर्क संस्था की मुहिम की तारीफ करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी वो कड़ी है जब हम सोते है ये सुबह सड़क और नालियों की सफाई करते है हमें करोना काल भी याद करना होगा जब लोग एक दूसरे से डर रहे थे तो यही लोग हमारी गली मोहल्लों की सफाई कर रहे थे यही कड़ी सम्मान की पात्र है पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि कैसे बूढ़ी माई, शाहनूर जी का कूड़ा घर समाप्त करवाया गया था पार्षद मंसूर बदर ने आगामी रमज़ान माह को देखते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि निगम की और से पहले से बढ़िया सफाई व्यवस्था मिलेगी, मुख्य अतिथि हेल्थ ऑफिसर डॉ परवीन शाह ने बताया कि जल्द ही नगर और 32 गांवो से कूड़ाघरों को समाप्त करवा लिया जाएगा आप सभी के प्रयासों से नगर निगम ने सफाई में 16 वा स्थान प्राप्त किया है उन्होंने लोगो से भी अपील की कि निगम की सफाई में अपना योगदान दे मंडल कॉर्डिनेटर जसलीन कौर ने भी स्वच्छता का महत्व बताया निगम के csi परमानंद सिसौदिया और इंदरपाल सिंह ने भी सफाई की महत्ता बताई वर्क संस्था के नदीम मलिक और अदील फारुख ने निगम के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि पॉलीथिन मुक्त सहारनपुर में वो सभी बढ़ चढ़ कर साथ देंगे,मुस्तकीम अहमद और मोहम्मद जावेद और शफ़ाहत अज़ीम ने संस्था के कार्य बताए,संस्था की द्रुति सत्या,जीनत, अफ़ीफा और उजमा,काशिफ हुसैन ने भी अपने विचार रखे,पार्षद समीर अंसारी और पार्षद सईद सिद्दीकी ने सफाई कर्मचारियों की कमी और उत्पीड़न से रोक की बात रखी,पार्षद गुलज़ेब खान और पार्षद जफर अंसारी और पार्षद इज़हार मंसूरी ने सफाई कर्मचारियों की पूर्ति की बात रखी इस मौके पर सफाई नायक बृज मोहन,महेंद्र कुमार ,सफाई निरीक्षक आशीष ढ़ोलखंडी,राजवीर सिंह सहित सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़