वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन महोदय के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के मार्गदर्शन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में लंबे समय से खड़े माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की कार्यवाही की गई।
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 के आदेश के अनुपालन में श्री संजीव कुमार शर्मा (कार्यपालक मजिस्ट्रेट, राजातालाब), श्री अजय कुमार श्रीवास्तव (सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब) तथा श्री दिनेश राम (निरीक्षक, परिवहन शाखा, कमिश्नरेट वाराणसी) के निकट पर्यवेक्षण में थाना मिर्जामुराद के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं हेड मोहर्रिर श्री अवनिन्द्र कुमार मिश्र की देखरेख में नियमानुसार वाहन नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 32 माल मुकदमाती वाहनों (24 दोपहिया एवं 08 तीन/चार पहिया) की नीलामी की गई, जिससे ₹2,50,000/- (रुपये दो लाख पचास हजार मात्र) की राजस्व प्राप्ति हुई।
यह कार्यवाही थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा लंबित माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी।।