ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह इंडियन टीवी न्यूज़
मऊ : पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी के निर्देशानुसार, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार जी के पर्वेक्षण में व नगर क्षेत्राधिकारी क्रिश राजपूत के नेतृत्व में दिनांक 18 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष दक्षिण टोला के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के करते समय मिर्जाहादीपुरा मोड़ पर SOG व स्कॉट टीम के साथ अपराधियों के बारे में चर्चा चल रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बढ़ुआ गोदाम के तरफ से एक व्यक्ति अवैध चरस लेकर Swift Dzire कार से आ रहा है।
मुखबिर ने बताया कि वो सठियाव से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़कर हरियाणा जाएगा।
इस सूचना को बिना नजरअंदाज किए पुलिस टीम, SOG व स्कॉट की टीम, दो टीमों में बटकर कार्रवाई शुरू कर दी।
कुछ ही देर में एक Swift Dzire कार आती हुई दिखाई दी जिसको देखकर मुखबिर ने इशारा करते हुए बताया कि यही कार है।
पुलिस टीम द्वारा जब उस कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक ने तुरंत गाड़ी मोड़ लिया और वापस जाने की कोशिश किया तभी पीछे से दूसरी टीम द्वारा रोक लिया गया।
कार में सवार व्यक्ति को नीचे उतारकर जांच पड़ताल किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र कुमार राय पुत्र रामेश्वर राय, निवासी विकास कालोनी हरपुर थाना कोतवाली जिला बलिया बताया और ये भी बताया कि कार की डिग्गी में चरस है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना भी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा पूछताछ किया गया और तलाशी लिया गया।
कार की डिग्गी से 1.53 किग्रा० चरस बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि चरस लेकर हरियाणा जा रहा था, बेचने।
ये भी बताया कि मैं प्रत्येक बार अलग अलग रस्ते से जाता हूँ। उसने बताया कि इस बार बलिया से निकला और सठियाव से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़कर हरियाणा गया होता।
ये वारदात रात्रि के समय में लगभग 10:35 पर हुई। चरस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान कर न्यायालय भेजा गया।
ऐसी ही छोटी बड़ी हर एक खबर जानने के लिए जुड़े रहिये देश के सबसे तेजी से बढ़ते न्यूज़ नेटवर्क INDIAN TV NEWS के साथ।
धन्यवाद…!