जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
संचालनालय आयुष के आदेश एवम राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ विनोद कुमार के निर्देशन में आयुष मिशन की थीम समग्र कल्याण (HOLISTIC WELL BEING) तथा योगा और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने हेतु आज मातृ-पितृ बृद्धाश्रम मामौन एवं श्रेया ग्राम विकास समिति कुंडेश्वर द्वारा जिला टीकमगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया।
आयुष चिकित्सकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा बृद्धजानांे को योग कराया गया, जिसमें 72 बृद्धजनों का बीपी एवं सुगर की जांच की गई एवं रोगानुसार जैसे वात रोग, कास, श्वास, मधुमेह, हृदय रोग, उदर रोग, चर्म रोग आदि विभिन्न रोगों का परीक्षण कर औषधियां प्रदान की गई।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ बंशीलाल अहिरवार, डॉ सीता साहू, सीएएमओ डॉ दिव्या शुक्ला,भागीरथ प्रजापति, कमलेश चतुर्वेदी, मोहन लाल कुशवाहा, लक्ष्मन यादव, योग प्रशिक्षक मनोज खरे उपस्थित रहे।