किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। छत्तीसगढ़ के वार्ड क्रमांक 41 की पार्षद महोदया डॉ. वीणा चंद्राकर द्वारा मोशन फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने क्षेत्र संस्कृतिक मंच, छावनी भिलाई में पुनः एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच,स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में
नि:शुल्क नेत्र जांच
ब्लड ग्रुप जांच
हीमोग्लोबिन जांच
विशाल रक्तदान शिविर
का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर पार्षद महोदया ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सड़क सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
हेलमेट वितरण के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। क्षेत्रवासियों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।