बुंदेलखंड के जनपद बाँदा के कमासिन विकासखंड के ग्राम पंचायत लखनपुर में प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माँ सिंघवहानी माता जी के मंदिर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्शनार्थियों की भीड उमडी और कन्याओं को भोजन व भंडारा करवाया गया।
बताया जाता है कि इस प्रसिद्ध स्थान में लोगो की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है यहाँ के लोगो से पता चला कि यह स्थान लगभग सैकडो वर्ष से है यहाँ कुछ लोग तो अपनी जीभ काट कर माता रानी के चरणों मे चढा चुके है और उसी तरह बोलते रहते है ऐसे ही कई चमत्कार हुए है यहाँ इसलिए आज भी लोगों की आस्था उसी प्रकार बानी हुई है और लोगो की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।और प्रसिद्ध माँ सिंघवहानी माता के नाम से जनपद बाँदा में ही नही पूरे प्रदेश में चर्चित है वैसे तो यहाँ हर रोज भंडारे व लोगो की भीड रहती है।यहां का खास मेला चैत्र के नवरात्रि में होता है।
मधुप कुमार शुक्ला ब्यूरो रिपोर्टर बबेरू बाँदा उत्तर प्रदेश
