सहारनपुर । जनपद के चर्चित भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने जेल में बंद ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार वालिया के आवास और निजी कार्यालय पर छापेमारी कर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
सूत्रों के अनुसार, संजय वालिया को नवंबर 2025 में गागलहेड़ी क्षेत्र में एक ठेकेदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है और अब तक उसे जमानत नहीं मिल सकी है।
छापेमारी के दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, चल-अचल संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य अभिलेख खंगाले। एंटी करप्शन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि आरोपी अधिकारी ने अपने कार्यकाल के दौरान कितनी संपत्ति अर्जित की है।
कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मचा हुआ है और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़