पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद यादव
भोपाल। शाहपुर (बैतूल)सहकारिता दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल द्वारा प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “सांची भात (मायरा) योजना” संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत विवाह एवं पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में सांची दुग्ध उत्पादों को विशेष रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें सहकारिता दुध संघ मर्यादित समिति तारा द्वारा समिति के सदस्य श्रीमती अनीता बाई यादव की पुत्री पुजा यादव को भात (मायरा) भरने दुग्ध सीट केन्द्र से अधिकारी श्री सोनारे जी श्री दिलीप जी श्री राठोर श्री सोने सर एवं दुग्ध समिति के सचिव श्री सुभाष यादव तथा समिति के समपुर्ण सदस्यों की उपस्थिति में बेटी पुजा यादव को साड़ी फल एवं11000 ₹ नगद देकर भात (मायरा) दिया गया
योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक मायरा एवं भात कार्यक्रमों में शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पादों का उपयोग सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को उचित दर पर सांची के उत्पाद उपलब्ध कराना है। योजना के तहत सांची घी, मावा, पनीर, मिठाई एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विशेष पैकेज के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
संघ के अधिकारियों के अनुसार “सांची भात (मायरा) योजना” से न केवल उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल रहे हैं, बल्कि दुग्ध उत्पादक किसानों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हो रहा है। इससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
संघ ने आमजन से अपील की है कि विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में सांची के शुद्ध एवं प्रमाणित दुग्ध उत्पादों का उपयोग कर इस योजना का लाभ उठाएं।