मीरगंज।
शनिवार को 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित डिग्री कॉलेज के पास सपा कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की आयोजक सपा नेत्री एवं प्रमुख समाजसेविका डॉ. पूनम गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता, अखंडता और आर्थिक मजबूती के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। यदि आज वह हमारे बीच होते तो निश्चित रूप से देश की तस्वीर कुछ और होती।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में सपा के वरिष्ठ नेता संजीव सक्सेना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, सांसद प्रतिनिधि एवं सपा नेता डॉ. मुदित प्रताप सिंह तथा महासचिव शिवम सक्सेना सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और प्रगति के लिए समर्पित किया। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर देश की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. पूनम गंगवार एवं सुरेश गंगवार ने कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने में सहयोग देने वाले पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों तथा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इसके बाद उपस्थित लोगों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।
इस मौके पर सरदार हरभजन सिंह, नावेद खान, गंगा सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू पाठक, मनोज शर्मा, धर्मवीर शर्मा, तुलाराम राजपूत, कुंवर सेन राजपूत, डॉ. नसरत, महेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह गंगवार, रजत भाई सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़
जिला संवाददाता बरेली
