मामला बबेरू कोतवाली से सामने आया है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा चोरी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज 25 फरवरी दिन बुधवार को बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा अंतर राज्यीय गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 23 फरवरी को मरका थाना क्षेत्र के टोड़ी पूरवा की रहने वाली बद्री प्रसाद कस्बा बबेरू में दो अज्ञात महिलाओं के द्वारा बैग से 15हजार रुपए चोरी होने के संबंध में बबेरू कोतवाली में सूचना दिया था। जिसके संबंध में बबेरू कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में आज 25 फरवरी दिन बुधवार को बबेरू पुलिस के द्वारा गस्त एवं चेकिंग करने के दौरान दोनों अभियुक्त महिला मंजू पत्नी राजेश, रुबीना पुत्री रतन निवासी दोनों कड़िया सासी थाना बोधा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। और कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन लोगों के द्वारा आसपास के जनपदों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी व टप्पे बाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इसी संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। इनके गिरोह में और कितने लोग संलिप्त हैं और इनके द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 14 हजार 100 रुपए बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह, कांस्टेबल नरेश अहिरवार, महिला कांस्टेबल संध्या मौर्य मौजूद रही।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट