सहारनपुर गंगोह:
थाना गंगोह पर इस आशय की तहरीर दाखिल की गयी कि दिनांक 24/02/2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना गंगोह पर अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना से अभियुक्त आजम निवासी ग्राम सांगाठेडा जनपद सहारनपुर का नाम प्रकाश में आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में महिलाओ के विरूद्ध अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रकरण में कार्यवाही करते हुए थाना गंगोह पुलिस द्वारा आज दिनांक 02/03/2026 को पीडिता / अपहर्ता को बरामद किया गया तथा अभियुक्त आजम को मुखबिर की सूचना पर ननौता रोड़ निर्माणाधीन मेरठ अंबाला हाईवे के पास से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा जेल भेजा गया।
थाना गंगोह पुलिस द्वारा अपहर्ता युवती को बरामद किया गया एंव युवती का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सागर जैन सहारनपुर द्वारा दी गई बाईट
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़