अमेठी
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा थानाक्षेत्र संग्रामपुर अन्तर्गत मां कालिकन धाम मन्दिर व थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्गत मां देवी पाटन मन्दिर में पूजा अर्चना कर पूरे समाज में सुख, शांति, सौहार्द व समृद्धि की मंगलकामना की गई । इसी दौरान मन्दिर परिसर व मेला प्रांगण का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये ड्यूटी में सिविल ड्रेस समेत महिला सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। ज्यादा भीड़भाड़ मेला व मंदिरों में श्रद्धालुओं-दर्शनार्थियों को छिनैती व छेड़छाड़ घटनाओं से बचाने के लिए ड्रोन व सीसीटीवी द्वारा निगरानी की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये तथा मेला प्रबन्धन समिति के पदाधिकारी/पुजारियों से बातचीत कर सुरक्षा संबन्धी सुझावों पर वार्ता की गयी एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।