जनपद सहारनपुर के समस्त इलाकों में धूमधाम के साथ और ढोल नगाड़ों के बीच होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ! मोहल्ला माता गढ़ कल सिया रोड पर सैनी पंचायती मंदिर के पास जिला मुख्यालय के गेट के सम्मुख सहित अन्य दर्जनों जगह पर होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया! यह पहला अवसर है कि होली (फाग ) से दो दिन पूर्व होलिका दहन हुआ! इस वर्ष होलिका दहन काफी असमंजस में था! विद्वान पंडितो द्वारा काफी मंथन के पश्चात सोमवार की रात्रि 8:00 बजे होलिका दहन होना सुनिश्चित हुआ!कलेक्ट्रेट व्यापार मंडल द्वारा होलिका दहन किया गया!इस अवसर पर समस्त व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़