सहारनपुर
आपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने नशा का कारोबार करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नकुड क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ,थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र कुमार के नेतृत्व में तेजतर्रारअंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गांव घाटमपुर मार्ग से दो नशा तस्कर सोनू पुत्र असगर एवंवसीम पुत्र असगर निवासी ग्राम सिरसला खेड़ा अफगान थाना नकुड,को गिरफ्तार किया है पूछताछ में जिसके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद की है। और नकुड उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार उपनिरीक्षक रणबीर सिंह ने रविवार की रात वाहन चैकिंग के दौरान उस्मान पुत्र सालिम निवासी तीगरी रामगढ़ थाना नकुड को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 100 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनोंअभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया है। और नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़