बहराइच :किसान पीजी कॉलेज की शिक्षिकाएं यहाँ पढ़ने वाली छात्राओं को सशक्तिकरण और स्वावलंबन का पाठ पढ़ा रही हैं। ज़िले में बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने में इनका योगदान प्रशंसनीय है।कॉलेज में चार हज़ार छात्राएँ शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कालेज हर स्तर पर प्रयास करने के लिए संकल्पबद्ध है।ये विचार स्वायत्तशासी संस्था किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ एसपी सिंह ने व्यक्त किए ।यह सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की शिक्षिका सविता वर्मा को शाश्वत फाउण्डेशन अहमदाबाद द्वारा प्रेषित ‘आईकान आफ वीमेन इंपावरमेंट अवार्ड’प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ सत्यभूषण सिंह थे।इस अवसर पर आई क्यू ए सी के चेयरमैन प्रो डॉ सूर्यभान रावत,वनस्पतिशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण शुक्ल,वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ सतीश सिंह,कार्यालय अधीक्षक ‘राजवंत सिंह, मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर धर्मवीर सिंह,गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी तस्नीम फ़ातिमा जैदी, योगा प्रशिक्षक डॉ सत्यम सिंह, रसायनशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर आकांक्षा रस्तोगी,पल्लवी बर्मा सहित अनेक शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित थे।