मियॉंगंज(उन्नाव)।
आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक समारोह में टेंट लगाने वाले मजदूर की करंट लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल जिन्हें इलाज हेतु मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया दूसरे साथी को प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नन्हकू पुत्र नन्हा(28) पड़ोसी गांव बाला खेड़ा निवासी बऊवा,अमृत लाल पुत्रगण बेचें लाल के पास टेंट हाउस लगाने का काम करता था। मियॉंगंज सण्डीला मार्ग पर स्थित रामनगर हैदराबाद में विजय सिंह पुत्र कल्लू सिंह का तिलक समारोह में टेंट हाउस लगाया था तिलक समारोह आयोजित होने बाद मध्य रात्रि में टेंट खोलते हुए हाईटेंशन लाइन में लोहे का पाइप लग गया उसी दौरान टेंट संचालक का भाई अमृत लाल व नन्हकू दोनों करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें टेंट संचालक ने आनन-फानन में मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने नन्हकू को मृत घोषित कर दिया। अमृत लाल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पीएम के जिला अस्पताल भेज दिया।
नन्हकू की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्री मीनाक्षी(8) वैष्णवी(4) पत्नी मनोरमा मां राजरानी सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
उन्नाव जिला रिपोर्टर अमन सिंह इंडियन टीवी न्यूज़