राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी शनिवार 14 मार्च को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया होने जा रहा है। जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने और प्रकरणों की जानकारी संकलित करने हेतु कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 17 में प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षक बृज बिहारी दुबे को समस्त खण्डपीठों से दूरभाष पर जानकारी एकतित्र करने हेतु ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 ओमप्रकाश तिवारी, कमल नायकर, संजीव मोहन त्रिपाठी, भृत्य गणेशन पिल्लई, संतोष ध्रुवे और ओमप्रकाश दुबे को कार्यालयीन कार्यवाही की जिम्मेदारी दी गई है।