हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी रिपोर्टर
मेजा, प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) की नवीनतम रैंकिंग में प्रयागराज जिले की मेजा तहसील ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपजिलाधिकारी (SDM) के कुशल नेतृत्व और राजस्व टीम की तत्परता के चलते शिकायतों के निस्तारण में मेजा तहसील पूरे जिले में अव्वल रही है।
तहसील प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों का न केवल समयबद्ध निस्तारण किया गया, बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी उच्च मानक स्थापित किए गए। इस उपलब्धि पर तहसील परिसर में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों ने इसका श्रेय टीम वर्क और नियमित मॉनिटरिंग को दिया है।
SDM मेजा का कथन:
“हमारा मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। प्रथम रैंक पाना पूरी टीम की मेहनत का फल है, जिसे हम भविष्य में भी बरकरार रखेंगे।”