सहारनपुर
कस्बा मिर्ज़ापुर पोल स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में आज देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया!!कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाज सेवी श्री राजकुमार बिरला ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी समाज के वंचितों, महिलाओं और पिछड़ों की शिक्षा के लिए जो कार्य किया, वह अविस्मरणीय है!! मिर्ज़ापुर थाने के एसएसआई श्री बांके लाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की!! उन्होंने बच्चों को ‘शिक्षित बनो, आगे बढ़ो’ का मूल मंत्र देते हुए पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के शाबान चौधरी, डॉ. मुकेश सैनी, भाजपा नेता अनुज कुमार सैन अमरीश लांबा और ज्ञगुरदीप सिंह बिरला ने भी माता सावित्रीबाई फुले के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला!!!माता सावित्रीबाई फुले के पदचिन्हों पर चलते हुए, ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षा प्रचार-प्रसार समिति’ द्वारा छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कॉपी, पेन और पेंसिल बांटे गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना था। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चंद्र बिरला द्वारा किया गया!!!कार्यक्रम में रामनाथ बिरला, गौरव बिरला, राजू कांगड़ा, विपिन कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं जैसे सपना देवी, काजल, जंगरेश, सुनीता, करेशना, रेखा देवी और जगवती आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़