प्रशांत सिसोदिया संवाददाता जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……..
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लाक शाखा अमरपुर के व्दारा लंबित मांगो को पूरा कराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम से मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर को ज्ञापन सौपा गया
छः बिंदू का लबित मांग पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौपे ज्ञापन

डिण्डौरी । जिले के जनपद शिक्षा केंद्र अमरपुर अंर्तगत आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लाक शाखा अमरपुर के व्दारा रैली निकालकर लबिंत मांगो को पूरा करने का नारा लगाते हुए जनपद पंचायत अमरपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।।
जानकारी अनुसार आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग की निम्नलिखित 6 बिंदू का लंबित मांगों व समस्याओं का निराकरण करवाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर ए. एस .कुशराम मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर को ज्ञापन सौंपा गया सौंपा गया ज्ञापन में लेख किया गया जो इस प्रकार से हैं अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति पुरानी पेंशन लागू की जावे, विगत वर्षों में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संघ संवर्ग के आश्रित परिवार के अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किया जावे,
2006 2007 2008 2009 में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग की प्रथम क्रमोन्नत समय मान वेतनमान के आदेश जारी किए जावे, गुरुजी संवर्ग के अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी शिक्षक गारंटी शाला से शासकीय माध्यमिक शाला में उन्नयन दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जावे ( उक्त लाभ छत्तीसगढ़ में गुरु जी संवर्ग को दिया गया हैं),
वर्तमान में प्राथमिक शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षकों उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नवीन नियुक्त शिक्षकों को 70-80 90% के स्थान पर पूर्ण वेतनमान प्रदान किया जावे , वर्तमान में प्राथमिक शिक्षकों माध्यमिक शिक्षकों उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नवीन नियुक्त शिक्षकों का परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष की जगह 1 वर्ष कर दी गई