दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
शनिवार को दुद्धी तहसील परिसर में विभिन्न बैंकों द्वारा आयोजित लोक अदालत में सैकड़ों लोनधारकों की लंबित समस्याओं का ब्याज मुक्त समाधान किया गया। बैंकों के बकाया लोनों का भुगतान कराने के उद्देश्य से लगाई गई इस लोक अदालत में लोगों को बड़ी राहत मिली।
लोक अदालत में विभिन्न बैंकों की शाखाओं के प्रबंधकों ने लोन से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निपटारा किया। बकाया राशि का भुगतान करने वाले ग्राहकों को ब्याज माफी का लाभ दिया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिली। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं का समाधान पाया।