*गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट (इंडियन टी वी न्यूज़ )
कैसरगंज
कस्बा कैसरगंज में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कैसरगंज राजेश शुक्ला द्वारा थाने पर उपस्थित पुलिस बल व पीएसी के जवानों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों व बाजारों में पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त व निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।