रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना|शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 251 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
आयोजित जनसुनवाई में मुख्यतः राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने लगभग आधा सैकड़ा आवेदनों को टीएल मार्क भी किया, जिसमें निराकरण की समयावधि भी अंकित की।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम बीएस कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।