बारीपदा, 29/08: राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर मयूरभंज जिला प्रशासन एवं मयूरभंज जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बारीपदा इंडोर स्टेडियम में आयोजित लेवल-3.0 जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं अंतर-विभागीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।समापन समारोह में अतिरिक्त जिलाधिकारी दुःखबंधु नायक एवं ईश्वर चंद्र नायक बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के साथ खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की। इसके बाद विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी दुःखबंधु नायक ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अपनी प्रतिभा और कौशल को लगातार निखारना ही एक खिलाड़ी की वास्तविक सफलता है।चैंपियनशिप के अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में सत्यप्रिया पाणि चैंपियन बनीं, जबकि विश्व विजयीनी शंखुआ ने रनर-अप का स्थान हासिल किया। अंडर-13 बालक वर्ग में हृदय हरिनंदन सिंह चैंपियन और तरुण कृष्णा मुर्मू रनर-अप रहे।अंडर-15 बालिका वर्ग में दीशा बेहरा तथा बालक वर्ग में रघुवीर जॉन चैंपियन बने। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में ख्याति रंजन महापात्र विजेता रहे।अंतर-विभागीय डबल्स मुकाबले में पीएनबी के स्वराज सेनापति और एसबीआई के कालीचरण गोच्छायत की जोड़ी ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।कार्यक्रम में बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार विश्वाल, सचिव विभूति भूषण दास, अंतरराष्ट्रीय रग्बी रेफरी दिव्यरंजन दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा प्रभारी जिला खेल अधिकारी शिशिर कुमार मुंदुया ने कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी संभाली।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रह्राज।