फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाइवे किनारे जुआ खेल रहे दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई।
पुलिस टीम ने रहपुरा अंडरपास के पास स्थित रबर फैक्ट्री के खाली मैदान में छापा मारा, जहां दो व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए। मौके से गांव ठिरिया खेतल निवासी नन्हे खां और हसीब खां को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 1700 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली