सहारनपुर के मंडी समिति रोड के पीर वाली गली के नेशनल मुस्लिम अकैडमी में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव से ही राष्ट्र का निर्माण होता
डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि स्कूलों में जाति, धर्म, जात-पात, रंगभेद का धर्म को अलग हटकर स्कूलों में गरीब, अमीर, काला, गोरा का भेद में रखते हुए यूनिफॉर्म लगाई जाती है, जिससे कि बच्चों के अंदर कोई भी भावना बड़े छोटे की हीन भावना में आए। हम संगठन के माध्यम से देश में हम भिन्न रंगों का गुलदस्ता बनाना चाहते हैं।
इस अवसर पर सहारनपुर के कस्बा ननोता ब्लॉक के अध्यक्ष रोहतास पवार के बेटे का आकस्मिक देहांत होने व शामली के एक पदाधिकारी के पिताजी का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था, दिवंगत आत्मा को शांति के लिए संगठन ने 2 मिनट का मोन रखा गया।
लखनऊ के शिक्षा निदेशालय मे 23 तारीख का धरने प्रदर्शन कर घिराव को स्थगित रखा गया है, आगामी तारीख की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर प्रभारी गययूर आलम, प्रदेश प्रभारी धनजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष के पी सिंह, फरीद अहमद, अरसद अली, मुजाहिद नदीम, साबर अली, अशोक सैनी, दिनेश रुपडी, मुकेश चौधरी, हंस कुमार, जोरा सिंह, गगनदीप, प्रवीण गुप्ता, अविनाश कुमार, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़