सहारनपुर
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 143.20 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना गागलहेड़ी अमित नागर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भरतपुर मार्ग स्थित आम के बाग से अभियुक्त को दबोच है
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भूपेंद्र पुत्र ठाठ सिंह निवासी ग्राम उग्राहु, थाना गागलहेड़ी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना गागलहेड़ी में मु0अ0सं0 88/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़