सहारनपुर
कुट्टू का आटा, मखाना और चौलाई जैसे व्रत के खाद्य पदार्थों के कई नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। देवबंद रोड, ननौता, गंगोह, जनता रोड और नागल क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने दुकानों से सैंपल लिए। विभाग ने साफ किया कि मिलावटी या खराब गुणवत्ता का सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। खास ध्यान कुट्टू के आटे पर, क्योंकि खराब या फफूंद लगा आटा सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़