अधिकारियों के साथ बैठक और मेडिकल कॉलेज में योजनाओं का करेंगे लोकार्पण।
उरई (जालौन) 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल बुधवार 14 अक्टूबर को जनपद जालौन (उरई) का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस संबंध में कार्यालय उप मुख्यमंत्री, सचिवालय मुख्य भवन लखनऊ और कार्यालय जिलाधिकारी जालौन ने कार्यक्रम जारी किया है।
उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा श्रेणी जेड प्लस है।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 12:30 बजे लखनऊ हेलीपैड, समतामूलक ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रस्थान
13:20 बजे:हेलीपैड, पुलिस लाइन, उरई, जालौन आगमन
13:25 बजे: पुलिस लाइन से स्टाफ कार द्वारा निरीक्षण भवन के लिए प्रस्थान 13:30 बजे: निरीक्षण भवन, उरई आगमन, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक
13:50 बजे: निरीक्षण भवन से प्रस्थान
13:55 बजे: होटल जागृति रॉयल, उरई आगमन, पार्टी पदाधिकारियों / जनप्रतिनिधियों से संवाद 14:45 बजे: होटल जागृति रॉयल से प्रस्थान
14:50 बजे: राजकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, उरई, जालौन आगमन, आशीर्वाद / स्थानीय योजनान्तर्गत कार्यक्रम 15:30 बजे: मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम से प्रस्थान
15:35 बजे: हेलीपैड, पुलिस लाइन, उरई आगमन
15:40 बजे: पुलिस लाइन, उरई से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान 16:30 बजे: हेलीपैड, समतामूलक ग्राउंड, लखनऊ आगमन
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र संख्या 586 / एस0टी0-पीएम दिनांक 13.10.2026 के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी जालौन को चिकित्सीय व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जल निगम समेत सभी विभागों को अपने स्तर से तैयारी पूरी करने को कहा गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।