दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
बीती देर शाम दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप बेटर मिलेनियम एकेडमी इंग्लिश विद्यालय का पूजा-पाठ, अखंड रामायण पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भव्य उद्घाटन हुआ। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त यह स्कूल अप्रैल के नए सत्र से प्री-प्राइमरी से हाई स्कूल तक गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी। अखंड रामायण पाठ से शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह निगम ने कहा कि यह विद्यालय दुद्धी क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन शिक्षा देगा। कोऑर्डिनेटर साइमन राज ने बताया कि स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षाएं चलेंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने भजन, नृत्य और रामायण पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जो समारोह को यादगार बना गईं। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर डॉ. राम सेवक यादव, डॉ. लवकुश प्रजापति, डॉ. संजय कुमार, रामेश्वर राय, विद्यालय प्रबंधक वंदना श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मण श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव, नाहिदा खान समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।