सहारनपुर
सिस्टम में सख्ती का साफ संदेश- मैदान में उतरी नई टीमजनपद में कानून-व्यवस्था को और धार देने के लिए एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने एक साथ 20 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल कर दिया है- इस सख्त प्रशासनिक फैसले में कई अहम थानों के प्रभारी बदले गए हैं- निरीक्षक सतपाल सिंह को बेहट से मण्डी, नेमचन्द सिंह को कोतवाली नगर से जनकपुरी, देवेश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात, जबकि रोजन त्यागी को मण्डी से देवबंद भेजा गया है- सतेन्द्र नागर को अपराध शाखा से बिहारीगढ़ और जितेन्द्र सिंह दीक्षित को पीआरओ सेल से बेहट की कमान सौंपी गई है- इसी क्रम में प्रमोद कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ से कोतवाली नगर, अमित कुमार को गागलहेड़ी से बड़गांव, सन्दीप कुमार को देवबंद क्षेत्र से नागल और सुरेश कुमार को रामपुर मनिहारान से नकुड़ स्थानांतरित किया गया है- साथ ही विकास चारण को तीतरों, धर्मेन्द्र कुमार को गागलहेड़ी, विनोद कुमार मिश्रा, सुनील नागर, अभयपाल शर्मा, रमेश चन्द्र सिंह, राजकुमार चौहान, धर्मेन्द्र कुमार व भूपेन्द्र कुमार को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है, जबकि अक्षय शर्मा को स्वाट टीम में लगाया गया है- एसएसपी ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़