थाना तीतरो के ग्राम महंगी में बिजलीघर के पास सड़क पर घास लेकर जा रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्टर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार ने अपना संतुलन खो दिया ओर महिला को पीछे से टक्कर मार दी।जिसके बाद महिला हवा में उछलकर नीचे गिर गई।जिसके बाद वहां भीड़ इक्ट्ठा हो गई।महिला को ग्रामीणों की मदद से महंगी बस स्टैंड पर एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया।हालत गम्भीर होने की वजह से महिला को सहारनपुर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया है जहां पर महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।वहीं मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।जिससे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया महिला की मौत हो गई है जिसका शव मौचरी में रखा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़