राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम। रजक समाज की एबीडीएम इकाई ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए माखननगर के युवा क्षणिक रजक का परमहंस घाट स्थित संत गाडगे बाबा प्रतिमा स्थल पर जोरदार स्वागत सम्मान किया। क्षणिक श्रीनगर में भारतीय सेना के माध्यम से अपनी सेवाएं देश को देंगे, यह उनकी पहली पदस्थता है। स्वागत सम्मान कार्यक्रम से पहले क्षणिक ने संत गाडगे बाबा प्रतिमा पर रजक समाज के वरिष्ठों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान एबीडीएम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश बाथरे ने सभी समाजजनों ने साथ शाल श्रीफल से क्षणिक का सम्मान कर उनका मुंह मीठा कराया। इस सम्मान कार्यक्रम में रजक समाज नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी ने कहा कि रजक समाज के लिए यह बड़ा ही गौरव का क्षण है की हमारे समाज की प्रतिभाएं आगे बढ़ रही है इसका जीता जागता उदाहरण युवा क्षणिक है। जो कि मां भारती की सेवा करने भारतीय सेना में जा रहे है। एबीडीएम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री बाथरे ने कहा कि समाज के युवा क्षणिक ने अपनी कड़ी मेहनत से परिवार के साथ रजक समाज का नाम भी रोशन किया है। आप समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। इस सम्मान कार्यक्रम में रजक समाज के कैलाश कनौजिया , वीरेंद्र तिलोतिया , कैलाश भगोरिया , मुन्नालाल रजक , रिखीराम सोनिया, राजेश आर्य , अभिषेक मनवारे , दीपक बनोरिया , प्रकाश भारके , तुलसीराम रजक , घनश्याम सिंह, अशोक मालवीय, हरभजन सिंह, सहित अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।