1100 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जय माता दी के जयकारों से गूंजा शिवहर
दोस्तियां के राज देवी चौक से बेलवा घाट तक निकली भव्य यात्रा, बागमती नदी से भरा गया पवित्र जल

शिवहर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शिवहर जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोस्तियां के राज देवी चौक से बेलवा घाट स्थित बागमती नदी तक 1100 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण किए कन्याओं के साथ देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
संगम घाट बेलवा पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बागमती नदी से कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कन्याएं कलश लेकर पूजा स्थल पर लौटीं, जहां विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार, कलश यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देना है।
रिपोर्टर अजय कुमार शिवहर