उज्जैन -: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन के उपलक्ष मे क्षिप्रा तट स्थित भूमि पुत्र अँगारेश्वर के दर्शन किए एवं अभिषेक पूजन किया यहाँ उनके साथ उनकी पत्नी सीमा यादव भी मौजूद रही
मुख्यमंत्री ने अँगारेश्वर महादेव का पंचामृत पूजन कर भात पूजा क़ी अँगारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मनीष उपाध्याय ने पूजन सम्पन्न कराया
पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा नदी पर बन रहे घाटों का निरिक्षण किया,घाटों के निरक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएं। हर 500 मीटर की दूरी पर सीढ़ियों व अन्य पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।
पुल बन जाने से श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर और श्री सिद्धवट मंदिर जुड़ जाएंगे। इस मार्ग से सिंहस्थ में यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा होगी।
उज्जैन से विजय शर्मा क़ी रिपोर्ट
विजय शर्मा ब्यूरो चीफ उज्जैन मप्र